Telegram Se Paise Kaise Kamaye ?

Last Updated on October 17, 2023 by Anupam

Telegram se paise kaise kamaye ? दोस्तों आज की technology इतनी advance हो चुकी है की  अब घर बैठे ही पैसा कमाया जा सकता है।  जी हा आप अपने मोबाइल या  कंप्यूटर के माध्यम से अब आसानी से घर बैठे पैसा कमा सकते है। अब आपको घर के बाहर धूप में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है ,आज कल कई ऐसे  मोबाइल apps Playstore पर मौजूद है जहाँ  पर आप घर से ही पैसा कमा सकते है। ऐसे ही हम आपको आज कुछ ऐसे apps के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदत से आप ढेरो पैसा कमा सकते है।

आप में से बहुत लोग ऐसे होंगे जो की यह नहीं जानते होंगे की आखिर ये Telegram क्या है ?  और भला इससे पैसे कैसे कमाए जा सकते है। तो चलिए आज हम आपको विस्तार पूर्वक सारी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से बताते है। 

 

Telegram se paise kaise kamaye
image credit -Telegram

 

 

Telegram Kya Hai ?

Telegram एक messaging app है। यह app Android ,Window ,Linux ,ios  आदि में उपलब्ध है। इससे हम Photo ,video ,audio और किसी भी प्रकार की file हम दूसरे telegram user को भेज सकते है।

यह app भी Whatsapp की तरह एक लोकप्रिय messaging app है। जहाँ पर आप chat कर सकते है ,call कर सकते है। इस app में secret chat जैसे features भी दिए हुए है। 

Telegram में group बनाकर हम बहुत सारे members add कर सकते है बिना किसी limitation के। Telegram में  विशेषता की अगर हम बात करे जो इसे whatsapp  जैसे messaging app से अलग करती है तो हम आपको बता दे की इसमें secret chat जैसे features है जहाँ  पर हम secret chatting कर सकते है। साथ ही हम इस app में New Channel create कर सकते है। 

 

Telegram Channel Kaise Banaye ?

क्या आप जानना चाहते है की Telegram se paise kaise kamaye ? तो आपको अपना Telegram channel  बनाना होगा, चलिए हम आपको बताएंगे की telegram  channel कैसे बनाते है-

Telegram

Step  -1  Telegram App  को डाउनलोड करके install कर ले और फिर start  messaging पर क्लिक करे। 

 

Telegram se paise kaise kamaye
image credit- Telegram

 

Step -2 अब अपना mobile  no. डालें तथा  OTP  verify करे। 

 

telegram se paise kaise kamaye ?
image credit- Telegram
 

 

 

Step -3  अब आप create new channel के option पर क्लिक करे। 

 

telegram se paise kaise kamaye ?
image credit- Telegram

 

Step -4  create new channel के ऑप्शन पर  क्लिक करते ही एक नया पेज open हो जायेगा इसमें आपको अपने चैनल का name  और description डालना है फिर ऊपर में राइट  click करना  है। 

 

telegram se paise kaise kamaye ?
image credit- Telegram

 

Step -5  अब आपका channel create हो गया है ,इसमें अब ज्यादा से ज्यादा members जोड़ सकते है।

Youtube

Telegram se paise kaise kamaye ?

आज मैं आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताऊंगा जिसकी सहायता से  लोग आज Telegram से पैसा कमा रहे है। अगर आपका भी channel अच्छा खासा grow करता है तो आप भी आसानी से टेलीग्राम app की मदत से पैसा कमा सकते है। तो दोस्तों चलिए आज हम उन तरीकों के बारे में जानते है –

  • Affiliate Marketing– आज देखा जाए तो Affiliate marketing  पैसा कमाने का एक बहुत ही अच्छा तरीक़ा  है। आपको इसमें  affiliate program  कराने वाले वेबसाइट से जुड़ना  होता है फिर उनके products के link को अपने चैनल पर लगाना  होता है। और जैसे ही कोई यूजर उस लिंक को क्लिक करके कुछ प्रोडक्ट खरीदता है तो उसमे आपको commission मिलता है। इस प्रकार से एफिलिएट मार्केटिंग से कमाई की जाती है। Amazon ,Flipkart  आदि  जैसी कई कम्पनियाँ  affiliate program करवाती है।
  • Promotions – अगर आपके Telegram channel  पर subscriber  ज्यादा है तो आप किसी भी youtuber या blogger जो अपने चैनल या  वेबसाइट को grow करना चाहता है आप उसके channel या website  को promote करके  भी earning कर सकते है। 
  • Sponsorship –  आप अपने channel पर sponsorship कर के भी earning कर सकते है। बहुत सी कंपनी है जो अपने प्रोडक्ट का  promotion करने के लिए आपको sponsor करती हैं। 
  • Sell Telegram Channel – अगर आपका टेलीग्राम चैनल अच्छा खासा grow कर रहा है ,आपके बहुत ज्यादा subscriber है तो आप अपने चैनल को sell भी कर सकते है और पैसा कमा सकते है। 
  • Link Shorter – आपका टेलीग्राम चैनल अगर entertainment  से रिलेटेड जैसे movies  ,web  series  आदि जैसे कंटेंट अपने यूजर को प्रदान करता है।तो आप जिस भी websites से कंटेंट लेते हो ,उसके लिंक को आप link shorter वेबसाइट के जरिये  short करके अपने चैनल में लगा सकते है।यदि कोई यूजर आपके चैनल के माध्यम से उस link को  क्लीक करता है तो link shorter वेबसाइट द्वारा कुछ Advertisement दिखाई देगी ,और उसके पैसे आपको मिलते है। 
  • Educational channel – आजकल बहुत सारे स्टूडेंट online ही पढ़ाई कर रहे है। ऐसे में आप youtubers के कई फ्री या paid courses को अपने चैनल के माध्यम से स्टूडेंट्स तक पंहुचा सकते है। इस तरह से आप youtuber के चैनल को grow करने में मदत करके भी पैसा कमा सकते है। 

 

 

Leave a Comment